{"_id":"5b2be8294f1c1bc2378b51fa","slug":"152960413818-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी के घर से तीन लाख के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी के घर से तीन लाख के जेवर व नगदी चोरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहे की सरिया से मेन गेट की कुंडी खोलकर बैंक कर्मचारी के घर में घुसे चोर कूलर में नशीला पाउडर डालकर तीन लाख के जेवर नगदी ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी।
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी अवधेश सिंह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा फतेहगढ़ में कार्यरत हैं। बुधवार रात वह, पत्नी पूनम व बच्चे के साथ एक कमरे में सो रहे थे। रात में चोर लोहे की सरिया से घर के मुख्य गेट की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। कमरे में चल रहे कूलर में चोरों ने नशीला पाउडर डाल दिया। इससे सभी लोग बेहोश हो गए। दूसरे कमरे में लगे ताले तोड़कर चोर अंदर रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवर व रुपये ले गए। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाली अवधेश की बुआ नन्ही देवी ने दरवाजा खुला देखा तो वह घर में गई। कमरे में सभी लोग सो रहे थे। उन्होंने सभी को उठाया।
अवधेश ने दूसरे कमरे का ताला टूटा देखा तो कमरे में जाकर देखा, अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर से रुपये व जेवर गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित बैंक कर्मचारी ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये और 2.50 लाख रुपये के जेवर ले गए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।