फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शराबी ने दरोगों से की हाथापाई

शराबी ने दरोगों से की हाथापाई

Fri, 15 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना इलाके में सेल्समैन से मारपीट करने वाले शराबी युवकों को पकड़ने गए दरोगा से युवक उलझ गया। उसने हाथापाई कर दी।

होमगार्ड ने राइफल की बट मारकर दरोगा को शराबी से छुड़ाया। सेल्समैन ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। दरोगा ने घटना के बारे में बताने से इनकार कर दिया।


थाना क्षेत्र के शुकरुल्लापुर में देशी शराब का ठेका है। शुक्रवार की देर शाम गांव के दो युवक ठेके पर पहुंचे। इन्होंने दो पौव्वा लिए। शराब पीने के बाद नशा न होने पर कलौली गांव निवासी सेल्समैन जयवीर सिंह से नकली शराब देने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर सेल्समैन ठेके से बाहर निकाल आया।



युवकों ने सेल्समैन से मारपीट कर दी। सूचना पर दरोगा भूप्रकाश शर्मा और होमगार्ड सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक शराबी युवक वहां से जा चुके थे। दरोगा इनकी तलाश में घर की ओर जाने लगे। एक युवक घर के पास खड़ा मिल गया। पकड़ने के दौरान वह दरोगा से उलझ गया। युवक ने दरोगा से हाथापाई कर दी। इस दौरान होमगार्ड ने युवक की पीठ पर राइफल की बट से प्रहार किया। तब दरोगा युवक की गिरफ्त से छूटा।
विज्ञापन



युवक के परिजन उसे लेकर चले गए। सेल्समैन ने युवकों के खिलाफ मामले की तहरीर दी। पुलिस ने सेल्समैन का मेडिकल कराया है।


शराबी ने दरोगा से की हाथापाई
सेल्समैन से मारपीट कर गए थे शराबी युवक
शराबी को पकड़ने गया था दरोगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed