फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आधार कार्ड बनवाने को लेकर धक्कामुक्की, मारपीट

आधार कार्ड बनवाने को लेकर धक्कामुक्की, मारपीट

Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने को लेकर धक्कामुक्की, मारपीट
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दो दिन के अवकाश के बाद पोस्ट आफिस खुलने पर आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक भीड़ होने से धक्कामुक्की होने लगी। इस पर ग्रामीणों में हंगामा शुरू कर दिया। इससे कुछ गांव के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर महिलाएं वहां से भाग गईं। पोस्ट मास्टर की सूचना पर एसओ ने दो सिपाही मौके पर भेजे। भीड़ देखकर सिपाही भी लौट गए। हंगामा बढ़ता देखकर पोस्ट मास्टर ने आधार कार्ड बनने के काउंटर बंद करा दिया। तब विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन


पोस्ट आफिस नवाबगंज में आधार कार्ड बनने के लिए काउंटर खुलवाए गए हैं। शनिवार और रविवार का अवकाश होने से सोमवार को पोस्ट आफिस खुलने पर आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ लग गई। दोपहर तक भीड़ अधिक होने पर धक्कामुक्की शुरू हो गई। यह देखकर पोस्ट मास्टर देव प्रकाश गंगवार ने विरोध किया तो गांव के लोग हंगामा करने लगे। इसी दौरान दो युवकों में धक्कामुक्की को लेकर मारपीट होने पर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पोस्टमास्टर ने कर्मचारी स्वर्ण स्वरूप भारद्वाज को पुलिस सुरक्षा को थाने भेजा। एसओ रवींद्र नाथ यादव ने पुलिस बल होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर के फोन करने पर एसओ ने दो सिपाहियों को भेजा। भीड़ अधिक होने के कारण सिपाही वापस चले गए। पोस्टमास्टर ने विवाद बढ़ता देखकर आधार बनने के काउंटरों को बंद करवा दिए। तब ग्रामीण वहां से चले गए। पोस्ट मास्टर देव प्रकाश गंगवार ने बताया कि वह मंगलवार को एसपी से मिलेंगे और पुलिस बल पोस्ट आफिस में लगवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed