फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में चार यात्रियों को लूटा

जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में चार यात्रियों को लूटा

Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में चार यात्रियों को जहरखुरान ने नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये और सामान लूट लिया। इन यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला संतकबीर नगर के गांव खलीलाबाद निवासी सुनील कुमार पुत्र रामकुमार, हरीओम पुत्र ब्रजमोहन, संतोष पुत्र रामकृपाल, जिला कन्नौज के गांव पठकाना निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र प्रसाद जिला जयपुर में नौकरी करते है। रविवार को यह लोग वापस अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच रास्ते में जहरखुरानों ने युवकों से दोस्ती गांठ ली। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। जिसे पीने के बाद सभी युवक बेहोश हो गए। इसके बाद गिरोह के सदस्य रुपये और मोबाइल के अलावा बैग लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर संतोष ने बताया कि गिरोह के लोगों ने कोल्डड्रिंक पिलाई थी।


एक अन्य घटना में राजस्थान डिपों की बस में यात्रा कर रहे यात्री को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके खाने के कुछ समय बाद यात्री बेहोश हो गया। उनसे भी लूटपाट की गई। यात्री को बस का चालक गजराज सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

-जीआरपी ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed