{"_id":"5c1fb701bdec2256d14f3be9","slug":"101545582337-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी केसीसी बनाने में बैंक प्रबंधक समेत 12 फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी केसीसी बनाने में बैंक प्रबंधक समेत 12 फंसे
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के 11 किसानों के फर्जी प्रपत्रों पर 26 लाख 25 हजार केसीसी पर लोन स्वीकृत किया था। इस पर वर्तमान शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित 12 किसानों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
रेलवे रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक घनश्याम दास निवासी आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद ने 2 जुलाई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक क्षेत्र के गऊटोला गांव निवासी मोतीला, वीर सहाय, ईश्वर दयाल व उनकी पत्नी प्रेमवती, गिरीशचंद, मेघनाथ, रामरतन व उनकी पत्नी शांतिदेवी शमसाबाद के कासिमपुर तराई गांव निवासी आशीष, कपिल के पुंथर देहामाफी निवासी रामप्रकाश, प्रताप सिंह के नाम 26 लाख 25 हजार रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर ऋण स्वीकृत कर दिया था।
ऋण में जो जमानतदार दिए गए हैं वह भी जांच में फर्जी पाए गए हैं। बैंक जांच में पाया गया कि उक्त किसान के नाम व पते फर्जी हैं। इन नामों से कृषि योग्य उपजाऊ भूमि भी नहीं है। वर्तमान शाखा प्रबंधक रमेश पाल सिंह ने कोतवाली में इनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर ऋण स्वीकृत कराकर धन का गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।