फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: मायके जा रही वृद्धा से सवा लाख की टप्पेबाजी

Tue, 31 Jan 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। मायके जा रही एक वृद्धा को टप्पेबाजों ने लालगेट पर शिकार बना लिया। बैग में जंजीर, कुंडल रखवाकर करीब सवा लाख रुपये का सामान लेकर भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव नगला पाती निवासी विमला देवी (65) हरदोई के पाली थाने के गांव दलेलपुर मायके दावत में जा रही थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचीं। वहां एक युवक ने हरदोई तक बैंक की कार से ले चलने की बात कही। विमला ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में हां कर दी। युवक ने कार लालगेट से ठंडी सड़क की ओर खड़ी होने की बात कहकर विमला को पैदल ले आया।
विज्ञापन

लालगेट पर एक शॉपिंग स्टोर के पास खड़ा करके उसमें कुंडल रखवा लिए। कहा कि रुपये भी बैग में रख लो। बैग में सामान रखवाने के बाद युवक ने वृद्धा से बैग लेकर सामान बैंक में चेक करवाने की बात कही। वृद्धा ने बैग देने में आनाकानी की। उसी समय एक अन्य युवक आ गया। उसने कहा कि माताजी ऐसी क्या बात है मेरा बैग रख लो, इसमें 24 हजार रुपये हैं। वृद्धा ने उसका बैग रख लिया। करीब 20 मिनट तक दोनों नहीं लौटे, तो ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लालगेट पर तैनात पुलिस कर्मियों के पास पहुंची और रोने लगी। उसने बताया कि बैग में डेढ़ तोला की जंजीर, एक तोला के कुंडल, एक हजार रुपये, छह कीमती साड़ियां आदि सामान रखा था। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed