{"_id":"617aeda86d50b1102f4f5c26","slug":"crime-stole-farukhabad-farrukhabad-news-knp6609917117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से जेवर व नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से जेवर व नगदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में ट्रक चालक के बंद घर में चोरी हो गई। बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर चोर जेवर व नगदी समेत लाखों का सामान उठा ले गए। ट्रक चालक पत्नी के साथ बीमार सास को देखने कानपुर गया था। गुरुवार को घर लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी कमल कटियार ट्रक चालक हैं। उनकी सास विमला का कानपुर के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बुधवार को कमल पत्नी प्रेमलता के साथ घर में ताला बंदकर बीमार सास को देखने कानपुर गया था। गुरुवार को शाम लगभग सवा छह बजे वह घर लौटा तो अंदर पहुंचने पर अलमारी खुली व सारा सामान बिखरा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए हैं।
कमल के मुताबिक चोर दो लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी ले गए हैं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, इसी वर्ष फरवरी में कमल के घर के ताले तोड़कर चोर चार लाख रुपये के जेवर व नगदी ले गए थे। उस दौरान भी कमल बाहर गए थे। पत्नी प्रेमलता भोलेपुर निवासी ननद के घर गई थीं। पुलिस पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी और चोरों ने फिर से घटना को अंजाम दे दिया।