फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,farrukhabad news,mahila

महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,farrukhabad news,mahila
कंपिल के गांव ब्राहिमपुर में अज्ञात युवती के शव की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। क्षेत्र के एक गांव की मानसिक बीमार महिला की हत्या कर दी गई। शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर ब्राहिमपुर गांव के खेत में बुधवार सुबह मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया है। कमर से नीचे के हिस्से को जानवर खा गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव ब्राहिमपुर के कुछ बच्चे बुधवार सुबह नौ बजे खेतों की ओर गए थे। वहां गांव के भूरे शाक्य के खेत में रखी झोपड़ी से कुछ दूरी पर एक महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा देखा। गांव में सूचना पहुंचने पर मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई और सिर के बाल बेतरतीब कटे थे। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। छानबीन में आसपास भी उसके कपड़े नहीं मिले। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शव एक गांव की मानसिक बीमार महिला का हो सकता है। वह सोमवार रात से गायब है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। महिला को उड़ीसा प्रांत से छह वर्ष पूर्व शादी करके यहां लाया गया था। महिला के एक पांच माह की बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के बाल छोटे थे, वह आए दिन गांव व कटरी की ओर भाग जाती है।

इस जानकारी के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह घर पर नहीं मिले। रात को पुलिस ने पति को खोज निकाला और शिनाख्त कराई। मृतका के पति ने बताया कि गर्मी में पत्नी की मानसिक हालत बिगड़ जाती थी। सोमवार रात को वह घर से कहीं निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed