{"_id":"62a23aec2ec8b76c376919f9","slug":"crime-murder-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7015287177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
शमसाबाद। बुधवार से लापता वृद्ध का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। मुंह व नाक से खून निकल रहा था और पीठ पर चोट के निशान थे। भाई ने हत्या की आशंका जताई, पर वजह स्पष्ट नहीं की। वृद्ध की जेब से कीटनाशक दवा के दो पैकेट मिले हैं। पुलिस का मानना कि वृद्ध ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की है।
क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी किशन पाल (60) की पत्नी की 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। वह अपने भाई चंद्रपाल के साथ रहते थे। किशनपाल ने गांव के राजेश गंगवार का आम का बाग बटाई पर ले रखा था। वह बुधवार को बाग की रखवाली करने के लिए घर से गए। देेर शाम तक वह खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचे।
भाई चंद्रपाल उनको खोजते हुए बाग में पहुंचे, लेकिन किशन पाल वहां नहीं मिले। गुरुवार को पड़ोसी गांव खुड़नाखार के बच्चे अनूप गंगवार के खेत से घास काटने गए। वहां शव पड़ा देख बच्चों ने जानकारी गांव ही सुबोध गंगवार को दी। सुबोध ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर चंद्रपाल ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त भाई किशनपाल के रूप में की। किशनपाल की जेब से कीटनाशक दवा के दो पैकेट मिले। दोनों पैकेट बंद थे। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। उनकी पीठ पर चोट के निशान थे। चंद्रपाल ने भाई की हत्या की आशंका जताई।
उनका कहना था कि भाई किशन पाल को कोई परेशानी नहीं थी। इससे वह आत्महत्या नहीं कर सकते है। किसी से रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।