{"_id":"62c87b54f2f4a46016140095","slug":"crime-maarpeet-rpf-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp706557620","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः किशोरी से पूछताछ करने पर आरपीएफ सिपाही से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः किशोरी से पूछताछ करने पर आरपीएफ सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में लेटी मां और उसकी 16 वर्षीय बेटी से पूछताछ करने पर आरपीएफ की महिला सिपाही से विवाद हो गया। किशोरी और महिला सिपाही में मारपीट हो गई। किशोरी को आरपीएफ थाने लाया गया, जहां पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। किशोरी के मामा ने जीआरपी थाने में महिला सिपाही व अन्य के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ गुुरुवार देर रात रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में लेटी थी। प्रतीक्षालय कर्मी की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की महिला सिपाही ने पूछताछ की, तो विवाद होने लगा। आरोप है कि किशोरी ने सिपाही पर हाथ चला दिया। इस पर सिपाही ने पिटाई की और आरपीएफ थाने ले गई। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन पहुंचे। उन्होंने थाने पर हंगामा कर दिया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
बाद में किशोरी के मामा ने जीआरपी थाने में आरपीएफ सिपाही कृष्णावती व अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।