फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,kidnap,farrukhabad news

बालिका के साथ खेल रहे मासूम का अपहरण, हड़कंप

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,kidnap,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। पड़ोस की बालिका के साथ खेल रहे एक मासूम को रिश्तेदारी में आई महिला उठा ले गई। इससे हड़कंप मच गया। महिला ने कोतवाली में दोपहर में ही सूचना दी, मगर देर शाम कोतवाल खबर लेने उसके घर पहुंचे। पीड़िता कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप की पत्नी गुलशन अपनी तीन साल के मासूम बेटे आदित्य के साथ किराए के मकान में रहती है। वह दोपहर में घर पर थी। इसी समय पड़ोस की 11 साल की बालिका आदित्य को रोज की तरह खिलाने के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो गुलशन उसे देखने गई। बच्चा वहां नहीं मिला। गुलशन ने बालिका के घर आई एक महिला रिश्तेदार के बारे में पूछा, तो बताया गया कि वह दोपहर दो बजे ही चली गई। जबकि उसे शाम छह बजे जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन को पड़ोसियों ने बताया कि एक महिला बच्चे को ले जा रही थी। गुलशन ढाई बजे कोतवाली पहुंची और शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शाम सात बजे कोतवाल विनोद शुक्ला महिला के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। गुलशन ने बताया कि पड़ोसी के यहां आई महिला ही बच्चे का अपहरण कर ले गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जिस घर में महिला आई थी, उनसे भी जानकारी ली। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बच्चा कैसे गायब हुआ इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed