फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,kanpur news,up news,farrukhabad news,sapa,samajvadi party

सपा के प्रदेश सचिव की हत्या की साजिश का खुलासा

Sat, 30 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,kanpur news,up news,farrukhabad news,sapa,samajvadi  party
डॉ. जितेंद्र यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजनीतिक रंजिश में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव व मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर की हत्या की साजिश रची गई। एक ऑडियो सामने आने के बाद प्रदेश सचिव की ओर से पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र के निजी सुरक्षा गार्ड समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज निवासी समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा से मिले। उन्होंने एसपी को बताया कि वह वर्ष 2012 में अमृतपुर विधानसभा से जन क्रांति पार्टी से वह चुनाव लड़े थे। समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। नरेंद्र सिंह चुनाव जीत गए और वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी ने उनको अमृतपुर से प्रत्याशी बनाया। नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय चुनाव लड़े। दोनों लोग चुनाव हार गए। राजनीतिक विरासत में यादव मतदाताओं के उनके पाले में आने से नरेंद्र सिंह का पूरा परिवार रंजिश मानने लगा। एक नजदीकी युवक ने उन्हें फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नवाबगंज क्षेत्र के गांव दुनाया निवासी अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ एपी दूसरे व्यक्ति से उनकी हत्या का सौदा कर रहा है। अभिषेक प्रताप सिंह से जब इस संबंध में बात की तो उसने बताया कि हत्या करने के लिए जनपद एटा के गांव नगला नौगवां निवासी आदिल (हाल पता मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव ढिलावल) को पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की शहर की नई बस्ती स्थित कोठी पर बुलाया गया था।
वहां पर हत्या करने के मकसद से इंतजाम करने की बात कही गई थी। डॉ. जितेंद्र यादव ने नरेंद्र सिंह यादव के बेटे सचिन यादव पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ एपी व आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
बदनाम करने की सचिश
पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र सचिन यादव ने बताया कि जानबूझकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे और जो सच्चाई हो उसे सामने लाए। जो दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए।
आरोपी अभिषेक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का समर्थक है। उसके पिता अतिबल चुनाव में डॉ. जितेंद्र यादव के बूथ एजेंट बने थे। आदिल फरवरी से उनके पास नौकरी कर रहा है। इससे पहले वह डॉ. जितेंद्र यादव का दो साल तक सुरक्षा गार्ड रहा है। वह पूर्व सैनिक है।

डॉ. जितेंद्र की पत्नी हैं ब्लॉक प्रमुख
डॉ. जितेेंद्र यादव के मेडिकल कॉलेज के अलावा कई डिग्री व इंटर कॉलेज हैं। लखनऊ में भी उनका कारोबार है। उनकी पत्नी डॉ. अनीता रंजन नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख हैं। वह बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव की बहन हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के भाइयों के भी मेडिकल कॉलेज व डिग्री कॉलेज हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके अच्छे संबंध हैं। वहीं, सचिन यादव की बहन मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed