{"_id":"630a5e7fbf257f4fb47618b4","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7149781160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी पूर्व सचिव की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी पूर्व सचिव की तलाश में दबिश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गबन के आरोपी सेवानिवृत्त सचिव की तलाश में विशेष अनुसंधान शाखा (सहकारिता सीआईडी) के इंस्पेक्टर ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। सचिव घर पर नहीं मिले। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर वापस चली गई।
सहकारी बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक अनुभव सागर ने वर्ष 2020 में साधन सहकारी समिति मेरापुर के सेवानिवृत्त सचिव दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ 15,36,933 रुपये गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमे की जांच मेरापुर थाने से विशेष अनुसंधान शाखा(सहकारिता सीआईडी) पुलिस मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित की गई थी।
जांच इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह यादव कर रहे हैं। शनिवार सुबह इंस्पेक्टर, दरोगा शैलेंद्र व दीवान सुरजीत के साथ शहर कोतवाली पहुुंचे।
स्थानीय पुलिस के साथ आवास विकास कालोनी निवासी सचिव के घर दबिश दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल नंबर लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट में कुुर्की के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।