{"_id":"630a5dc9178e51653c2e279a","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7149756135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शिक्षक के कमरे का ताला बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शिक्षक के कमरे का ताला बंद किया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटियों की हत्या के बाद जान देने वाले शिक्षक के कमरे में ताला डालकर चाबी पुलिस ने कब्जे में ली है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कमरे को खोलने की बात कही जा रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज में निजी इंटर कॉलेज के शिक्षक सुनील जाटव(38) ने गुरुवार रात बेटी श्रष्टि(12) और सगुन (8) की हत्या कर खुद फांसी लगा ली थी।
शुक्रवार सुबह कमरे में शव बरामद हुए थे। उसके बाद से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। शनिवार सुबह मकान के दरवाजे कुछ देर से खुले।
आसपास के लोग घर में चाय लेकर पहुंचे, तो कोहराम मच गया।
घर में भाई शिवम, माता-पिता व कुछ रिश्चेदार गुमसुम रहे। दिन में मिलने वालों और रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहा।
शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम हाउस जाने के बाद थाने के इंस्पेक्टर ने कमरे के दरवाजे की मरम्मत कराई। इसके बाद पिता से ताला मंगवाकर उसमें डलवा दिया और चाबी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद कमरे की जांच करेगी। इसके बाद ही परिवार को चाबी सौंपी जाएगी।