{"_id":"630a598acc4b371aa03f2c38","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7149706140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने समाधान दिवस पर दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने समाधान दिवस पर दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
राजेपुर थाने में शिकायत सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर/अमृतपुर। समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही। डीएम के आदेश पर फसल जोतने व कब्जा करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
राजेपुर थाने में हुए समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंचे। गांव दहेलिया निवासी शालू ने दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पिता रामफेरे वृद्ध हैं।
पड़ोसी ललित, आलोक, गिरजा शंकर, किशन, राजकिशोर ने खेत में फसल जोतकर कब्जा कर लिया है।
डीएम के आदेश पर पुलिस ने ललित सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव दारापुर निवासी जगवीर सिंह ने गांव के लोगों पर घर के सामने पड़ी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने पर डीएम ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
दो अन्य मामले में पैमाइश के आए। इस दौरान एसडीएम पदम सिंह व एसओ दिनेश कुमार गौतम मौजूद रहे। इसके बाद डीएम व एसपी अमृतपुर थाने पहुंचे। गांव अमैयापुर निवासी राममूर्ति ने चकरोड से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
पिथनापुर निवासी राजेश कुमार ने खेत की पैमाइश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। गांव मुजहा निवासी रामफल ने जमीन पर दबंगों के कब्जा करने की शिकायत की।
डीएम ने सभी मामलों में राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के आदेश दिए। एसपी ने एसडीएम पदम सिंह से लेखपाल धीरेंद्र सिंह व विमल कुमार द्वारा समाधान दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण न करने की बात कही। एसडीएम ने लेखपाल की फटकार लगाई।
कायमगंज। कोतवाली में हुए समाधान दिवस में एसडीएम संजय सिंह व सीओ सोहराब आलम ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान पहुंची सात शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
गांव नरैनामऊ निवासी बृजपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने उनकी आम की फसल गांव लखनपुर के युवक ने खरीदी थी। फसल बिक्री के 1,54,500 रुपये देने में वह आना कानी कर रहा है।
गांव ज्योना निवासी संजय सिंह की पत्नी शीला ने कहा कि उनके परिवार के ही लोग उनकी भूमि पर कब्जा किए हैं। उन्हें जोतने नहीं दे रहे हैं।