{"_id":"63090e678164d41f612259f9","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7148134106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
अफीमन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। बाइकों की भिड़ंत में पुंथर देहामाफी के दिव्यांग युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुंथर देहामाफी निवासी पैर से दिव्यांग अफीमन (35) व गांव के राधेश्याम (40) बाइक से शुक्रवार दोपहर को कंपिल बाजार से घर जा रहे थे।
बाइक राधेश्याम चला रहे थे। उधर से गांव हजरतगंज निवासी इकबाल (32) अपनी बड़ी मां फहमीदा (48) के साथ बदायूं के उसैत रिश्तेदारी से घर आ रहे थे।
गांव इकलहरा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सभी बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।
वहां डॉक्टर ने अफीमन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे।
अफीमन भाई दुर्गपाल व वीरपाल से छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। अफीमन की शादी नहीं हुई थी। वह गांव में भाइयों के साथ खेती करता था।