फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

सुसाइड नोट में छलका शिक्षक का दर्द

Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
रोती बिलखती सुनील उर्फ धर्मेंद्र की मौसी को संभालती महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सुनील पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में रहता था। उसके शव के पास मिले डेढ़ पेज के सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा है कि प्रीती ने जीना सिखाया, अब उसके बिना कैसे रहूं। बेटियों को किसके सहारे छोड़ दूं, इसलिए वह दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा है। आई मिस यू प्रीती।
विज्ञापन

लिखा है कि फर्रुखाबाद या भोगांव का परिवार किसी का कोई दबाव नहीं है। जो काम करने जा रहा है, उससे काफी शर्मशार है।
दोनों परिवार सहयोग बनाए रखना। अपनी पत्नी प्रीती के बिना नहीं रह पा रहा हूं। आज वह नहीं है, तो मेरे जीवन में कुछ नहीं है। प्रीती ने अपना जीवन मेरे लिए समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन

प्रीती की ही देन थी कि उसने गांव के लड़के का जीवन बदल दिया। आगे लिखा कि अगले जन्म में आऊंगा, तो ऐसा नसीब नहीं लेकर आऊंगा। जन्म हुआ, तो मां नहीं। शादी हुई, तो पत्नी नहीं। मेरा और बेटियों का पोस्टमार्टम न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील मैनपुरी के भोगांव निवासी अजय पाल का पुत्र था। जन्म के दूसरे ही दिन मां अतरश्री की मौत हो गई थी। अजय पाल के एटा जिले के नयागांव थाने के सराय अगहत निवासी साले रामनाथ के पुत्र नहीं था। इसलिए रामनाथ और उनकी पत्नी राजेश्वरी ने सुनील को गोद लिया था।
करीब आठ साल बाद रामनाथ के पुत्र शिवम ने जन्म लिया। रामनाथ ने दोनों बच्चों को अपनी संपत्ति भी बराबर बांट दी थी। दोनों भाइयों में काफी प्यार था और एक ही मकान में सभी रहते थे।

सुनील की ससुराल लखनऊ के मोहनलालगंज में थी। 25 जून को वहां करंट से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। 26 जून को यहां शव आया था।
तब से सुनील काफी परेशान रहता था। माना जा रहा है कि 26 तारीख को लेकर भी सुनाल तनाव में रहता था, इसलिए उसने घटना के लिए भी 26 तारीख की चुनी।
सुनील ने कोचिंग पढ़ने आने वाले बच्चों को शुक्रवार की छुट्टी मैसेज गुरुवार को ही कर दिया था। कुछ बच्चों ने मैसेज नहीं देखा, वही सुबह कोचिंग पढ़ने घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed