{"_id":"6307c07507f01f03b3241100","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7146487112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी संचालक से तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी संचालक से तीन लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मशीन घर तक भिजवाने का झांसा देकर पैथोलॉजी संचालक से 3.07 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना सैनिक कालोनी निवासी रत्नेश कुमार तिवारी का कानपुर रोड पर पैथोलॉजी सेंटर है।
उन्होंने पैथोलॉजी मशीन ऑनलाइन खरीदने के लिए कई मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। उनकी किसी युवती से मोबाइल पर बात हुई।
युवती ने बताया कि कंपनी की ओर से ऑफर चल रहा है। सात लाख रुपये की मशीन सिर्फ साढ़े तीन लाख में मिल जाएगी। बीती 27 जून को उन्होंने मशीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये नकद भुगतान कर दिए।
बताया गया कि कुछ दिन बाद मशीन उनके घर पहुंच जाएगी। लगभग सात दिन बाद कंपनी की ओर से काल आई।
उधर से बोलने वाली महिला ने बताया कि मशीन भेजने के लिए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने होंगे। रत्नेश ने तीन बार में 1.07 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
उसके बाद भी मशीन नहीं आई। कुछ दिन बाद मशीन के लिए उन्हीं नंबर पर संपर्क किया तो उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि यह नंबर मैरिज ब्यूरो का है। पुलिस ने रत्नेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।