{"_id":"62fe7c230050462a984d8fde","slug":"crime-farrukhabad-news-knp713412521","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की चोरी में पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की चोरी में पूछताछ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। वकील के बस्ते से छह लाख रुपये से भरा बैग गायब होने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका के चौकीदार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एक युवक कानपुर का निवासी बताया गया है।
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी अधिवक्ता मंजेश सिंह सोमवंशी सदर तहसील के प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके बस्ते पर रखा छह लाख रुपयों से भरा बैग गायब हो गया था।
पुलिस ने जांच की, तो कुछ दूरी पर झाड़ियों में खाली बैग बरामद हुआ। अधिवक्ता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने गुरुवार सुबह शक के आधार पर नगर पालिका के चौकीदार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि कानपुर निवासी रिश्तेदार भी यहीं रुका था।
लिहाजा उसे भी उठाकर हवालात में पहुंचा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की कुछ और संदिग्धों पर नजर है। पुलिस का मानना है कि बैग उठाने वाला कोई आसपास का ही व्यक्ति है।