{"_id":"61376d6d8ebc3e38a0719404","slug":"crime-farrukhabad-news-knp650660940","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छेड़छाड़ के मुकदमे के आरोपी पीड़िता को मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देेते हैं। पीड़िता ने 15 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर 25 जून 2021 को शहर कोतवाली में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इससे आरोपी पीड़िता को मुकदमे में समझौता करने को धमका रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें कहा कि विवेचक की लापरवाही से आरोपी घूम रहे हैं। पांच सितंबर की शाम आरोपी घर आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे और उसके पति को मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि 15 सितंबर तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेगी। जिसके जिम्मेदार प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी होंगे।