फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

बदमाशों ने ननद-भाभी से लाखों के जेवरात लूटे

Thu, 26 Aug 2021 05:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
crime
लक्ष्मी गुप्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बाजार करने जा रही ननद व भाभी से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। ननद ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला झब्बू सिंह निवासी लक्ष्मी देवी अपनी भाभी सीमा देवी के साथ गुरुवार दोपहर को पैदल नवाबगंज कस्बा बाजार करने जा रही थी। तभी नवाबगंज व नगला झब्बू सिंह के बीच में स्थित गैस एजेंसी के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने धमकाकर लक्ष्मी से चेन, झाले, कंठी माला, तीन अंगूठी, सोने का हार और सीमा से कुंडल व कंठी माला लूट ली। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग गए। दोनों महिलाएं थाने पहुंची और जेवर लूटने की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच की और आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननद ने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। लक्ष्मी के पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता की गांव में ही परचून की दुकान है। लक्ष्मी कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल एटा के जैथरा से यहां आई थी। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सीमा गुप्ता। संवाद

सीमा गुप्ता। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed