{"_id":"606345b68ebc3ec79e7bbeb5","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6205684190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर चोर ले गए लाखों के जेवरात व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर चोर ले गए लाखों के जेवरात व नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। गृहस्वामी परिवार समेत अजमेर गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना पर पहुंचे साले ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना निवासी इरशाद हुसैन अपनी पत्नी शबनम व बच्चों के साथ रविवार को अजमेर गए थे। उनके घर पर ताला पड़ा था। सोमवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे के ताले तोड़े और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दी।
मंगलवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने इरशाद के मकान के ताले टूटे देखे तो मोबाइल से उन्हें सूचना दी। इरशाद ने मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी साले शहबाज को जानकारी दी। शहबाज की सूचना पर कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शहबाज की तहरीर पर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद पता चलेगा कि चोर क्या-क्या ले गए हैं।