फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

युवक की मौत पर पहुंचे ससुरालियों से अभद्रता, मारपीट

Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। एक युवक की मौत होने पर पहुंचे ससुरालीजनों ने परिजनों पर सच छिपाने का आरोप लगाया। इससे कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के श्यामनगर निवासी निशू गुप्ता (23) पुत्र रामविलास की बुधवार सुबह मौत हो गई। चार महीने पहले कन्नौज जिले के खड़िनी निवासी महेश गुप्ता की पुत्री रानी से उसका विवाह हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर साले विनय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता समेत परिजन यहां पहुंचे। अभिषेक ने बताया कि परिजनों ने निशू की मौत का कारण कैंसर बताया है। अभी चार महीने पहले ही शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया उस समय असलियत छिपाकर उसकी बहन का जीवन बर्बाद कर दिया। भाई व अन्य परिजन भड़क रहे थे, उसी समय कहासुनी होने लगी। आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई।

गाड़ी में भी नुकसान पहुंचाया गया। इस पर विनय गुप्ता ने आईटीआई चौकी पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ ने बताया कि उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने को कहा है। तहरीर ले ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed