{"_id":"5f907a028ebc3e5fad3aa357","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5898971142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर पथराव व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर पथराव व फायरिंग
विज्ञापन
जहानगंज। जमीन के विवाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर पथराव कर दबंगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर ईंट पत्थर सड़क पर पड़े मिले। गांव के लोगों ने पुलिस के सामने फायरिंग करने की बात भी कही। भाजपा नेता ने गांव के तीन दबंग समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी जहानगंज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रवित्र प्रताप उर्फ कन्हैया ठाकुर का गांव के ही तीन दबंगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मामला कानपुर के कमिश्नर कोर्ट में विचाराधीन हैं। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार सक्सेना गांव में मौका मुआयना करने पहुंचे। दोनों पक्षों के कागजात लेकर जमीन का निरीक्षण करके वह चले गए।
कुछ देर बाद ही गांव के तीन दबंग व कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कमालपुुर के एक रिश्तेदार ने प्रवित्र को घेरकर पथराव कर दिया। वह जान बचाकर भागे तो दबंग पीछा करके ईंट पत्थर चलाते रहे। इन लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद भाग निकले। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने गांव के तीन दबंगों के अलावा गांव कमालपुर के उनके रिश्तेदार के खिलाफ पथराव कर फायरिंग करने की तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष उदयवीर व दलवीर ने मौके पर जाकर छानबीन की है।