{"_id":"5e949cd58ebc3e6fe61a4cf1","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5550943181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पान मसाला ले जाते सेल्समैन समेत तीन को दबोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पान मसाला ले जाते सेल्समैन समेत तीन को दबोच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान एक टेंपो पर कुछ माल जाते देख चेक किया गया, तो उसमें अवैध पान मसाला बरामद हुआ। पुलिस ने साथ में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लेकर टेंपो भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरकार ने लॉकडाउन के दिन ही सभी तरह के पान मसाला की बिक्री पर भी रोक लगा दी थी। दोपहर ढाई बजे के करीब कोतवाली के दरोगा शंकरानंद रोडवेज बस स्टैंड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक टेंपो आता दिखा। उन्होंने रोका और जांच की। टेंपो में जो गत्ते लगे थे, उसमें पान मसाला भरा हुआ था। पुलिस ने टेंपो में सवार चालक समेत तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में सेल्समैन मऊदरवाजा थाने के बहादुरगंज तराई निवासी ब्रजेश चौरसिया, साथी शाहजहांपुर के जलालाबाद मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अमित गुप्ता और टेंपो चालक फतेहगढ़ के वनखड़िया निवासी दुर्गेश कुमार राठौर नाम बताया। पुलिस को करीब एक हजार पाउच बरामद हुए हैं। दरोगा शंकरानंद ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।