{"_id":"5e60f66b8ebc3eebb77cc8f4","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5486484146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक से रिश्वत मांगने में वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक से रिश्वत मांगने में वीडीओ निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संविदा पर तैनात रोजगार सेवक से मानदेय भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
आरोप है कि कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिनौली के ग्राम रोजगार सेवक सुखवीर सिंह से मानदेय भुगतान में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रवेंद्र कुमार सिंह ने रिश्वत मांगी। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। फोन पर हुई वार्ता की ऑडियो रिकार्डिंग भी रोजगार सेवक ने डीडीओ को दी। इस पर जिला विकास अधिकारी(डीडीओ) द्वारा कराई गई जांच में ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए।
डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए डीआरडीए कार्यालय से संबद्ध कर दिया। बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित न रहने के आदेश दिए गए। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी बढ़पुर भावना यादव को सौंपकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।