फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से लगाई गुहार

Thu, 05 Mar 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। पंचायत मित्र के घर का ताला तोड़कर तीन दिन पहले चोरों ने जेवर, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर गुरुवार को पीड़ित एसपी से गुहार लगाने पहुंचा। वहां पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कानपुर बैठक में गए हैं। शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्रकूट निवासी सुखदेव सिंह गांव अंबरपुर में पंचायत मित्र के पद पर तैनात हैं। हरदोई जिले के थाना शाहबाद गांव मदासी निवासी साला अयोध्या प्रसाद दुर्घटना में घायल हो गया था। इस पर सुखदेव पत्नी व बच्चों के साथ एक मार्च को साले की तीमारदारी में घर में ताला डालकर गए थे। वह 2 मार्च को घर वापस आए तो मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था।
विज्ञापन

चोर घर के अंदर से दस हजार की नगदी, 25 हजार की सोलर प्लेट व बैटरी, मोबाइल, गैस सिलिंडर, अंगूठी, पायल चोरी कर ले गए थे। इस मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सुखदेव ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर कर पुलिस को जानकारी दी थी। कोई कार्रवाई न होने पर सुखदेव गुरुवार को एसपी से गुहार लगाने के लिए फतेहगढ़ स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचे। एसपी कानपुर में बैठक में गए थे। इस पर दरोगा ने एसओ से वार्ता कर इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed