{"_id":"5e4405978ebc3ee5b5719c89","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5441014171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि हड़पकर मामा की हत्या करने में पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि हड़पकर मामा की हत्या करने में पांच फंसे
विज्ञापन
कायमगंज। गांव अहमदगंज निवासी ग्रामीण के भांजों व एक भांजे की पत्नी ने उसकी 15 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया। इसके बाद गला घोटकर हत्या कर दी। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी रूपराम की पत्नी गंगाश्री ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चार पुत्र राजू, चीनी, गुड्डन, बबलू हैं। तीन पुत्र अलग-अलग शहरों में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बबलू ड्राइवर है जो कभी-कभी गांव आता है। 10 जून 2019 को गंगाश्री राजू के यहां जयपुर गईं थीं।
इसी बीच गांव में रहने वाले उनके पति के भांजे कमलेश व उनकी पत्नी माया, श्यामू, रामू , इरबन्ना ने 15 बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। इसके बाद पति रूपराम की गला घोटकर हत्या कर दी। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब वह 14 जून को जयपुर से घर पहुंचीं तो आरोपियों ने कहा कि मामा की मौत हो गई थी। बाद में जानकारी हुई आरोपियों ने खेत के लालच में उनकी हत्या की है। तब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज किया गया।