{"_id":"5e04f25d8ebc3e87c93325d5","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5346015190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 2.10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 2.10 लाख की चोरी
विज्ञापन
जहानगंज(फर्रुखाबाद)। बुधवार की रात ककरैया गांव में घर में घुसे चोर दो लाख के जेवर व दस हजार की नगदी चुराकर चंपत हो गए। वहीं, पुलिस कार्रवाई का भरोसा देकर लौट गई। तहरीर के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव ककरैया निवासी जगन्नाथ घर में सो रहे थे। बड़ा पुत्र ओमप्रकाश व उसकी पत्नी प्रीती भी दूसरे कमरे में लेटे थे। तीसरे कमरे में ताला पड़ा था। पुत्र कौशल व उसकी पत्नी सुशीला व शांती देवी पत्नी जगन्नाथ दूसरे मकान में सोने चले गए थे। रात में किसी प्रहर आए चोर दीवार फांदकर जगन्नाथ जिस घर में सो रहे थे, उसमें चोर घुस आए। चोरों बंद कमरे को ताला तोड़ा और बक्से व अटैची के ताले तोड़कर ने दोनों बहुओं के सोने-चांदी के जेवर के अलावा दस हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने कौशल की पुत्री की गोलक तोड़कर उसमें रखे लगभग चार हजार रुपये व रेजगारी पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देकर चोर चंपत हो गए। गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे और कमरे में सामान फैला देखा तो दंग रह गए। चोर दोनों बहुओं के सभी जेवर चुरा ले गए।
परिजनों ने घटना की जानकारी यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कौशल ने बताया कि चोर दो लाख के जेवर व दस हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। उसने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, 24 घंटे पहले जहानगंज थाने से कुछ दूरी पर अतुल चतुर्वेदी की कपड़े की दुकान से पचास हजार के कपड़े चोरी हो गए थे। पुलिस ने उसका भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ पूनम जादौन का कहना है कि चोरी का प्रयास हुआ था। ऐसे में पीड़ित सही या एसओ का नजरिया जो चोरी होने के बाद भी पीड़ित का मुकदमा दर्ज करना तो दूर घटना को ही गलत बता रही हैं।