फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

कंपनी के सीईओ समेत 15 निदेशक, मैनेजर पर मुकदमा

Wed, 18 Dec 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। कंपनी की असलियत छिपाकर और खूबियां, आकर्षक ब्याज बताकर 1500 सदस्यों का पौने दो करोड़ रुपये जमा करके न लौटाने के मामले में कंपनी के सीईओ समेत 15 निदेशकों, मैनेजरों पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी ऋषभ कुमार पुत्र राधेश्याम ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की स्थानीय शाखा में एक जनवरी 2016 से 31 मई 2018 तक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 11 अप्रैल 2019 तक असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद पर रहा। उसने साथियों के साथ सोसाइटी का सदस्य बनाकर करीब पौने दो करोड़ रुपये जमा कराए। मगर सोसाइटी के मालिकानों ने रुपये वापस नहीं किए। जब रुपये लौटाने को कहा, तो नहीं लौटाए। पुलिस ने भी नहीं सुनी।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर सीईओ नीतेश श्रीवास्तव पुत्र स्व. प्रेमप्रकाश निवासी 053 खुर्दाबाद पालकी, थाना मोतीबाग, फैजाबाद, डायरेक्टर गुंजन बाबू सक्सेना पुत्र सुखलाल निवासी रामपुर सिटी, देशदीपक श्रीवास्तव पुत्र स्व. परमहंस लाल, केशवनगर निकट एकनाथ मंदिर थाना हजरतगंज लखनऊ, प्रद्युम्न सिंह पटेल पुत्र भोलानाथ निवासी सुलेम सराय प्रयागराज थाना बरेली जिला प्रयागराज, पवन श्रीवास्तव निवासी कोलेपुर थाना जिगना जिला मिर्जापुर, सर्वेश जायलबाद निवासी सुनारी पीलीभीत, इंग्लेश शर्मा निवासी जयप्रकाश नरायन लाइनपार थाना दोराहा पुलिस स्टेशन मुरादाबाद, विक्रम सिंह पटेल, निवासी टिंडवानी जिला बांदा, रागिनी दुबे निवासी भरतपुरी रामनगर नियर ग्रेट मिथन स्कूल उत्तराखंड, रचना कौशल, निवासी अमीनागंज फैजाबाद, प्रजीप गुप्ता निवासी शफाखाना, रामपुर, राजेश यादव पुत्र खेमचंद्र निवासी संस्कार कालोनी, छिदवाड़ा मध्य प्रदेश और जोनल मैनेजर राकेश सिंह, निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड, सुधीर कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुनारा, शाहजहांपुर, मैनेजर ध्रुव कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामकृष्ण निवसाी कानूनगोयान जिला शाहजहांपुर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब निवेशकों का भुगतान का समय आया, तो ऑफिस बंद कर दिए गए। इन लोगों ने 2.75 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। निवेशक उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी के साथ अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। वह प्रताड़नाओं से त्रस्त हैं। सभी 15 आरोपियों पर धोखाधड़ी, छलकपट करके परिसंपत्तियां हड़पने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्होंने मिलकर बनाए 1500 सदस्य
वादी के साथी संजय कुमार पुत्र कुंवर बहादुर निवासी पचपुखरा, धर्मवीर पुत्र गेंदालाल निवासी मोमेमरान, सम्राट कुमार पुत्र अशोक कुमार निवसाी मतापुर, सुरेंद्र पुत्र सियाराम, ओमप्रकाश पुत्र श्यामलाल अग्रवाल, निवासी अमीन खां, फूलसहाय पुत्र गिरवर, शशांक शेखर पुत्र रामप्रकाश पुत्र रामप्रकाश, सुनैना पत्नी रजनीश निवासी राजीवगांधीनगर, रेखारानी पत्नी धर्मवीर, विक्रम सिंह परिहार पुत्र चंद्रभान निवासी मेमरान, सिंधी कालोनी ने 1500 सदस्य बनाकर उनसे रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed