फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अमृतपुर। संदिग्ध हालात में महिला की मौत होने पर पुत्र ने अपनी बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 6 बीघा जमीन का बैनामा पुत्री के नाम करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के निवासी फूलमती(50) पत्नी स्व. रामऔतार का अपने बड़े बेटे करू से दो माह पूर्व विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने छोटे पुत्र छोटेलाल को साथ लेकर 2 माह पूर्व शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़ी कुइयां में अपनी पुत्री गुड्डी देवी के यहां चली गई थीं। वहीं दो माह से रह रही थीं। फूलमती अक्सर बीमार रहती थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को देर शाम फूलमती की मृत्यु हो गई। शव लेकर पुत्री गुड्डी देवी दामाद राजवीर व पुत्र लेकर मंगलवार को गांव जगदीशपुर पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

बड़े पुत्र करू ने आरोप लगाया की खेत का बैनामा कराने के बाद उसकी मां की हत्या कर दी गई है। करू ने बताया कि बहन ने मां से 6 बीघा जमीन अपने नाम बैनामा करा ली है। सूचना पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा राम प्रकाश कश्यप ने बताया कि करू की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed