{"_id":"5de6a8648ebc3e5476178683","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5299005165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने एक्स सैनिक समेत पांच पर लिखा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने एक्स सैनिक समेत पांच पर लिखा मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस की महिला बोगी को सोमवार रात अंदर से बंद कर यात्रा करने से रोकने पर आरपीएफ से अभद्रता करने वाले हवलदार के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जीएमपी (ग्रुप आफ मिलेट्री पुलिस) के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो पूर्व सैनिक समेत पांच लोगों पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को भी दिव्यांग, महिला कोच में यात्रा करने वाले सात लोगों को दबोच लिया।
सोमवार रात करीब नौ बजे कानपुर से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन जब दिल्ली रवाना होने वाली थी तब कुछ युवक महिला बोगी अंदर से बंद किए थे। एक महिला की शिकायत पर जब आरपीएफ और जीआरपी पहुंची, तो अंदर बैठे सात लोग सेना की वर्दी में थे।
उन्होंने आरपीएफ के जवानों से अभद्रता शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने सातों को नीचे उतार लिया और थाने में बंद कर लिया। देर रात पहुंचे सेना के अफसरों के पहुंचने पर हवलदार को कार्रवाई के लिए जीएमपी वाले ले गए, जबकि सेवानिवृत्त हवलदार गिरवर सिंह और तीन अन्य भर्ती देखने आने वाले बुलंदशहर के युवक राहुल कुमार, रोहित कुमार और विवेक कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को दिव्यांग दिवस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्टाफ के साथ दिव्यांगों में सुरक्षा भाव के उद्देश्य से स्टेशन पर गाड़ियों में दिव्यांग एवं महिला कोचों में जांच की। जागरूकता अभियान चलाकर रामाऔतार, अनुज पाल, जयसिंह, धर्मपाल, छोटेलाल, विकास कुमार, विशाल शार्क को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ की कार्रवाई पर महिला व दिव्यांग बोगी में बैठे पुरुषों में हड़कंप मच रहा।