फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

सैनिक की पत्नी को ब्लैकमेल करने में एफआईआर के आदेश

Fri, 21 Jun 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। सैनिक की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर एक आरोपी ने संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा है। एएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र प्रांत के जिला जलगांव का निवासी सैनिक इन दिनों फतेहगढ़ में तैनात है। वह वर्ष 2014 से 18 तक बंगाल में तैनात रहकर परिवार के साथ रहता रहा। इस दौरान साथी सैनिक (लिपिक) के घर उसका आना-जाना हो गया। इससे सैनिक की पत्नी से साथी लिपिक की करीबियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों में फेसबुक व व्हाट्सएप पर दिन-रात चैटिंग होने लगी। चार मई 2019 को लिपिक ने उनकी पत्नी को मथुरा बस स्टेशन के पास बुलाया और पास के होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद पत्नी से संबंध बनाकर फोटो खींच लिए। अब वह पत्नी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न मिलने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहा है। आरोपी लिपिक इन दिनों मध्यप्रदेश में तैनात है। परेशान सैनिक ने घटना की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी ने सैनिक की फरियाद को यह कहते हुए मदद करने से इनकार कर दिया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। गुरुवार को प्रकरण संज्ञान में आने पर एएसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed