फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,ipl satta

आईपीएल सट्टेबाजी में महिला सभासद समेत चार गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,ipl satta
शहर के मोहल्ला कुटरा नुनहाई स्थित आवास पर सभासद अर्चना अग्निहोत्री से पूछताछ करती महिला पुलिस क? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर रविवार देर रात आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में महिला सभासद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सभासद का पति फरार है। दोनों स्थानों से 1.70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सभासद के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। सत्तापक्ष के दबाव में पुलिस ने सभासद को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। मुकदमे में सभासद और उनके पति समेत पांच लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुुलिस और एसओजी ने पुलिस बल के साथ रविवार रात पलरिया के राहुल बाथम और नुनहाई से महिला सभासद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। दोनों स्थानों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें पलरिया के राहुल बाथम, बबलू बाथम और नाला सिम्तसुमाल के सूरज के पास से एक लाख रुपये, छह मोबाइल बरामद दिखाए।
विज्ञापन

नुनहाई में आईपीएल सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी महेश चंद्र उर्फ बाबू अग्निहोत्री के घर से उनकी सभासद पत्नी अर्चना अग्निहोत्री के पास से तमंचा और 70 हजार रुपये बरामद दिखाए। दबिश से पहले ही बाबूू अग्निहोत्री घर से भाग गया था। सत्तापक्ष के नेताओं के दबाव में पुलिस ने सभासद अर्चना को रात में ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया। कार से उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि देर रात तक महिला पुलिस घर में मौजूद रही। सभासद के फरार पति की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि नुनहाई में बाबू अग्निहोत्री के अलावा तीन अन्य के घरों में भी सट्टेबाजी का काम होता है, जहां पुलिस ने दबिश नहीं दी।
लग्जरी गाड़ियों में लैपटॉप से कराता था सट्टे का काम
सभासद का पति अधिकांश समय लग्जरी कार में ही बिताता था। कार में लैपटॉप भी रखता था। कार में अपने खास तीन लोगों को हर वक्त साथ रखता था। चुनावों में दिल खोलकर खर्च करने के चलते सत्तापक्ष के बड़े नेताओं से गहरे संबंध हो गए।

सभासद के घर मिले दो लोगों पर नहीं लिखा मुकदमा
नुनहाई स्थित सभासद के घर पर पुलिस की कार्रवाई होते ही सत्तापक्ष के नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सभासद के साथ दो और लोग हिरासत में लिए गए, लेकिन पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मुकदमा तक नहीं लिखा। हालांकि यह दोनों दोपहर तक कोतवाली में ही बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed