{"_id":"625712857ad2f314fe6143af","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp691057513","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या में दूसरा आरोपी भी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की हत्या में दूसरा आरोपी भी गया जेल
विज्ञापन
कमालगंज। चार माह पूर्व लापता हुई छात्रा की नोएडा में हत्या कर शव दफनाने के मामले में दूसरा आरोपी भी जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुए फावड़े को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री 10 दिसंबर 2021 को स्कूल से घर जाने के दौरान लापता हो गई थी। जांच में भिम्मी नगला निवासी सचिन का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने पांच अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने नोएडा में छात्रा का शव बरामद किया था। इसके बाद सचिन को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया था।
छात्रा की हत्या कर शव दफनाने में सचिन के भाई महेंद्र का भी हाथ था। वह फरार था। सोमवार रात पुलिस ने महेंद्र को रजीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा की हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े को बरामद कर लिया। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वह नोएडा के सूरजपुर इलाके में पत्नी, दो बच्चों व भाई सचिन के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह वहां एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने छात्रा की हत्या की थी। वहीं, मंगलवार दोपहर थाने के कार्यालय में बैठे महेंद्र की हालात बिगड़ गई थी। बुधवार को पुलिस ने महेंद्र को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने महेंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुकदमे में आरोपी सचिन व महेंद्र के खिलाफ अपहरण के साथ ही हत्या, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।