{"_id":"624ddad6c6d9fd5b5a631719","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp689734527","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर व्यापारी को किया लहूलुहान, फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर व्यापारी को किया लहूलुहान, फायर झोंका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पेयर पार्ट्स व्यापारी पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फायर करते हुए भाग गए। लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी घनश्याम सिंह (56) मंगलवार रात पपियापुर स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर पहुंचे ही थे कि किसी ने गेट पर आवाज लगाई। घनश्याम ने गेट खोला तो तीन लोगों ने सरिया से हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े। इससे हमला करने वाले भाग खड़े हुए।
एक हमलावर ने जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चला दी। इससे भगदड़ मच गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल घनश्याम को लहूलुहान हालत में कोतवाली लाया गया। देर रात डाक्टरी परीक्षण कराया गया। घनश्याम के भाई अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मदाबाद के गांव गैसिंगपुर निवासी सौरभ व भिल्लड़ और मोसरपुर निवासी संटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।