फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,farrukhabad

नगला गुलाल के पास तमंचा लगाकर बाइक लूटी

Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। शहर की ओर आ रहे एक युवक से कायमगंज रोड पर तमंचा सटाकर बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक बरामद कर ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव मुरैठी निवासी सुनील कुमार बाइक से शुक्रवार शाम पांच बजे शहर की ओर आ रहा था। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में कायमगंज रोड पर नगला गुलाल के पास पहुंचा तो एक युवक ने रोकने के लिए हाथ दिया। इस पर सुनील ने बाइक रोकी दी। तभी युवक उसके तमंचा लगा दिया और बाइक लूटकर भाग गया। पीड़ित सुनील ने पुलिस को लूट की सूचना दी। इस्पेक्टर जेपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से जानकारी ली, तो उसने लुटेरे का नाम बताया। इंस्पेक्टर ने थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी युवक को हिरासत में लेकर बाइक बरामद कर ली। इस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि लूट की बात झूठी है। युवक बाइक मांगकर ले गया था। वह युवक सुनील का दोस्त था। बाइक वापस लेकर नहीं आया तो उसने लूट की झूठी सूचना दे दी। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed