फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,farrukhabad

दहेज की मांग न पूरी होने पर महिला को मारपीट कर निकाला

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,farrukhabad
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। दहेज में बाइक व सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर बहनोई सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव अर्जुनपुर निवासी प्रदीप कुमार ने तीन वर्ष पहले अपनी बहन आरती का विवाह थाना राजेपुर गांव महमदपुर निवासी आदेश के साथ धूमधाम से किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही आदेश सहित अन्य ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की अंगूठी व चेन की मांग कर आरती को प्रताड़ित करने लगे। मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने पांच मई को आरती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरती ने घर आकर अपने भाई प्रदीप को मामले की जानकारी दी। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरती के पति आदेश, ससुर सत्यवीर, सास बेटी देवी, ननद लाली, देवर देवेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरती का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed