फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,farrukhabad

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,farrukhabad
कमालगंज। तय तारीख से पांच दिन पूर्व लड़के पक्ष की ओर से युवती के घर जाकर शादी करने से इनकार कर दिया गया। मामले में युवती ने चार लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व शादी से इनकार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने फतेहगढ़ निवासी साहिल, उसके पिता सर्वेश, मां बबली व मामा इंद्रभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि साहिल उसका रिश्तेदार है। इस वजह से वह उससे फोन पर बात करती थी। साहिल ने नौ महीने पहले शादी करने की बात भी कही थी। इसके बाद वह उसके घर आने-जाने लगा था। घर पर ही साहिल ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बुरा काम किया। विरोध करने पर शादी करने की बात कहता था। कई बार साहिल ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

साहिल के पिता सर्वेश व मां बबली ने युवती के परिजनों से शादी की बात कही तो दोनों पक्ष तैयार हो गए। 9 मई को शादी होनी तय की गई। युवती के पिता ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर लीं। गेस्ट हाउस, हलवाई भी बुक कर लिए। हल्दी की रस्म भी हो गई थी। शादी से पांच दिन पूर्व मंगलवार को साहिल अपने पिता सर्वेश, मां बबली व मामा इंद्रभान के साथ घर पहुंचा और शादी करने से मना कर दिया। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने काफी समझाया। लेकिन वह नहीं मानें और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed