फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,dead body,farukhabad

सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,dead body,farukhabad
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मामा के घर आए ट्रक चालक का शव गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने व आंत फटने की पुष्टि हुई है। उसके चेहरे व कंधे पर तीन चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव महोई निवासी ट्रक चालक नीरज जाटव (40) की ननिहाल मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में है। मामा रामदास की मौत के बाद मामी तारावती के यहां उसका आना जाना था। मामा की बेटी रेशमा भी मायके में ही रहती है। बुधवार की शाम नीरज जाटव गांव में मामी के घर पहुंचा था। मामी तारावती ने बताया कि वह शराब के नशे में था। रात में बार-बार उठकर भाग रहा था। बेटी रेशमा ने कई बार पकड़ा, लेकिन रात में वह छत के रास्ते पड़ोसी सुनीता जाटव के घर में कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे राहगीरों ने गांव से एक किमी दूर नीरज का शव गांव नगला नथ के पास सड़क पर पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर नीरज के बड़े भाई सोमपाल व गौतम नीरज की बेटी मुस्कान(16) के साथ पहुंचे। भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से खेतों के रास्ते सलेमपुर में शौचालय पहुंचा। वहां से वह रेशमा के घर तक गया। रेशमा के घर टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। नीरज की मामी ने बताया कि वह नशे में घर से भाग रहा था। बेटी रेशमा रोक रही थी, उसी में चूड़ियां भी टूट गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, नीरज के बड़े भाई सोमपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे नीरज घर से ट्रक पर तक जाने की बात कहकर आया था। मगर सुबह उन्हें शव मिलने की सूचना दी गई। भाई की हत्या की गई है।
इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुुलासा किया जाएगा। उधर, सीओ सिटी अजेय शर्मा ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शराब ठेके पर छोड़ गया था बहनोई
मौके पर पहुंचे नीरज के बहनोई कन्नौज के समधन निवासी रामकुमार ने बताया कि नीरज ने बुधवार दोपहर में फोन करके सलेमपुर छोड़ने को कहा था। वह नीरज के चचेरे भाई अट्टू के साथ बाइक से नीरज को लेकर आया। गांव पास स्थित ठेके पर नीरज ने शराब पी। वह मामा के यहां जाना नहीं चाह रहा था। लिहाजा उसे वहीं छोड़कर लौट गया।

करवा चौथ पर हुआ था विवाद
नीरज के मामा की बेटी रेशमा का पति से विवाद चल रहा है। करवाचौथ के दिन नीरज सलेमपुर में था। शाम को रेशमा का पति भी आया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि घर में देर शाम तक काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में रेशमा का पति घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed