फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Life imprisonment to two including husband for killing wife in Farrukhabad

Farrukhabad: पत्नी की हत्या में पति सहित दो को आजीवन कारावास, देवर को किया दोषमुक्त, एक आरोपी नाबालिग

Thu, 08 Dec 2022 04:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

जिला कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत दो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, दोनों दोषियों पर 53- 53 हजार रुपये जुर्माना जमा लगाया है। साथ ही, साक्ष्य न मिलने पर देवर को दोषमुक्त किया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to two including husband for killing wife in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में अपर सत्र न्यायाधीश विष्णु चंद्र वैश्य ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पति सहित दो दोषियों को आजीवन कारावास सुनाया है। देवर के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर उसे दोषमुक्त कर दिया। एक आरोपी के नाबालिग होने पर उसकी फाइल पृथक कर दी गई थी।

विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ पुरानी गल्ला मंडी निवासी राजेंद्र सिंह ने 18 मई 2016 को जनपद मैनपुरी थाना भोगांव मोहल्ला आदर्श नगर निवासी दामाद सतेंद्र सिंह, उसके भाई बिजेंद्र, परिवार की एक किशोरी के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में पुत्री की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें बताया था कि सात दिसंबर 2015 को पुत्री सपना की शादी सतेंद्र के साथ की थी। अप्रैल 2016 में सपना परीक्षा देने के लिए मायके आई थी। 16 मई 2016 को सपना बहन प्रतिभा व ममेरी बहन करिश्मा के साथ छिबरामऊ में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपये जमा करने के लिए घर से निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सतेंद्र का सपना के पास फोन आया और बायपास पर मिलने के लिए बुलाया। सपना बहनों को बताकर सतेंद्र से मिलने चली गई और काफी देर तक वापस नहीं आई। सतेंद्र ने भाई गौरव को फोन करके बताया कि सपना का एक्सीडेंट हो गया है। उसका शव काली नदी पर पड़ा हुआ है।

वहां पहुंचने पर सपना का शव काली नदी पर पाया गया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। विवेचक ने सतेंद्र, बिजेंद्र, एक किशोरी व जनपद एटा थाना मलावन गांव दौलतपुर निवासी कौशल किशोर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

किशोरी की फाइल अलग कर दी गई। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने सतेंद्र व कौशल किशोर को बुधवार को गवाह व साक्ष्य के आधार पर दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर 53- 53 हजार रुपये जुर्माना जमा लगाया गया।

वहीं,जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। बिजेंद्र के खिलाफ साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से शिवनरेश सिंह, अनिल बाजपेई, दीपिका कटियार ने दलीलें दीं। इसके बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed