{"_id":"62a0ec285c889a14201a3e9b","slug":"crime-chori-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7013472172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
गांव बहोरा में आशोक के घर खुला पड़ा बक्सा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो घरों से चोरों ने आठ लाख के जेवरात व नकदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव बहोरा निवासी अशोक कुमार, पत्नी प्रेमलता के साथ मंगलवार सुबह शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज स्थित ससुराल गए थे। घर पर पुत्र रविकांत व दो बेटियों के अलावा उनकी नानी थीं। रात को सभी लोग छत पर सोने चले गए।
रात में किसी समय चोर छत पर पहुंचे और जीने के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने कमरे की कुंडी खोली और बक्से का ताला तोड़कर एक सोने का हार, चार चूड़ियां, दो अंगूठी, पायलें व 85 हजार रुपये निकाल लिए। जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर मेन गेट खोलकर चोर भाग गए। बुधवार सुबह रविकांत जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अशोक, पत्नी प्रेमलता के साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि चोर आठ लाख के जेवर व नकदी ले गए हैं। इसके अलावा गांव के जयराम की दो वर्ष पहले मौत हो गई है। उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बेटी उजाला दूध बेचकर अपने दो भाइयों व मां का भरण पोषण करती है।
चोर रात में उसके घर से 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक व उजाला से चोरी के बारे में जानकारी की। अशोक ने चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
एक माह में हुईं 12 चोरियों की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
मई से लेकर अब तक गांव बहोरिकपुर, पतौंजा, बरूआ नगला, जरारी पीएचसी, जहानगंज व मधवापुर गांव सहित 12 जगह चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सभी मामलों में पीड़ितों के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।