फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,chori,farrukhabad news

फुंके 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से 420 लीटर तेल हुआ चोरी

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime,chori,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। खिमसेपुर विद्युत उपकेंद्र के फुंके 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से 420 लीटर तेज चोरी हो गया। इसकी जानकारी से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इससे नये ट्रांसफार्मर को लगाने का काम देर शाम तक लटका रहा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

खिमसेपुर विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह फुंक गया था। इससे 80 गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया। शनिवार को लखनऊ से नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर दोपहर बाद पहुंच गया। जिसको लगवाने के लिए एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, जेई अजय कुमार सिंह उपकेंद्र पर पहुंचे। पुराने फुंके ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए तेल निकाला गया। चार ड्रम की बजाए उसमें से दो ड्रम ही तेल निकला।
विज्ञापन

चोरों ने शुक्रवार रात दो ड्रम तेल चोरी कर लिया। जेई अजय सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने दो ड्रम (420 लीटर) तेल चोरी कर लिया है। इसकी रिपोर्ट लिखा दी गई है। नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। रविवार को चालू कर उससे गांवों को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed