{"_id":"5daf05c98ebc3e93cc441457","slug":"cow-farrukhabad-news-knp521281485","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में न हरे चारे का इंतजाम न पानी के लिए हौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में न हरे चारे का इंतजाम न पानी के लिए हौज
विज्ञापन
गोशाला में न हरा चारा है और न ही गोवंश के पानी पीने के लिए कोई हौज का इंतजाम किया गया है। सबमर्सिबल पंप भी नहीं लगा है। हैंडपंप से बाल्टी भरकर पानी गोसेवकों को पिलाना पड़ता है। भूसा रखने की व्यवस्था नहीं है।
विकासखंड राजेपुर क्षेत्र के गांव कंचनपुर सबलपुर में जिला पंचायत की ओर से स्थायी गोशाला बनाई गई है। इसमें टिनशेड डालकर चारों ओर कटीले तार लगाए गए हैं। इस गोशाला में भूसा रखने के लिए कोई जगह नहीं बनाई गई है।
गोवंश के पीने के पानी के लिए हैंडपंप लगाया गया है। इससे गो सेवक बाल्टी से पानी भरकर गोवंश पिलाते हैं। अभी तक यहां सबमर्सिबल पंप नहीं लगाया गया है। इस गोशाला में लगभग 45 गोवंश मौजूद हैं।
विज्ञापन
इन्हें केवल भूसा ही खिलाया जा रहा है। हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 45 गोवंश के लिए गोशाला में 4 से 5 क्विंटल ही भूसा है। भूसा कब आएगा इसकी गो सेवकों को कोई जानकारी नहीं है
। गोवंश के लिए जो भूसा है। वह खुले में पड़ा रहता है। बरसात होती है तो भूसा भीग जाता है। गोसेवक रक्षपाल व संतराम ने बताया है कि भूसे के लिए अधिकारियों को बता दिया गया है। दाना रोज लाना पड़ता है। यहां रखने के लिए कोई जगह नहीं है।
ग्रामसभा कंचनपुर सबलपुर में हजारों बीघा ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। इस पर दबंगों का कब्जा है। गोशाला के पास ही लगभग 500 बीघा जमीन ग्रामसमाज की है। इस पर दबंगों ने गन्ना बो रखा है। कुछ जमीन खाली पड़ी है। यदि अधिकारी चाहें तो ग्राम समाज की जमीन को खाली कराकर गोशाला में बंद गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था करा सकते हैं।
उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला जिला पंचायत की है। यदि ग्राम समाज की जमीन वहां है तो उसमें हरा चारा बोया जा सकता है। किसी का कब्जा है, तो कब्जा हटवाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।