फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Court issued summons against MLA Major Sunil Dutt

Farrukhabad News: कोर्ट ने विधायक मेजर सुनील दत्त के खिलाफ जारी किया समन

Thu, 11 Jan 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Court issued summons against MLA Major Sunil Dutt
फर्रुखाबाद। आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन के मुकदमे में कोर्ट ने सदर विधायक को समन जारी कर 17 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने 27 जनवरी 2022 को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें विवेचक ने सदर विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ एक मार्च 2022 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में चल रही है। सदर विधायक को कोर्ट से समन जारी कर तलब किया गया था। वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने फिर से सदर विधायक को समन जारी कर 17 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed