फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court,farrukhabad news

हत्या में शिक्षिका व उसके प्रेमी को आजीवन कारावास

Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
court,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। पति की हत्या में शिक्षिका व उसके दोस्त को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिक्षिका व उसके प्रेमी ने रंगे हाथों पकड़े जाने पर फौजी पति की चार वर्ष पहले गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को गंगा किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी रमा कठेरिया प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। पति दिनेश कुमार सीआईएसएफ की 75वीं बटालियन श्रीनगर में तैनात था। शिक्षिका के दो संतानें हैं। शिक्षिका के घर पर गांव के ही अमन उर्फ अनमोल का आना-जाना था। इसकी भनक दिनेेेश को लग गई थी।
विज्ञापन

रमा को बताए बिना दिनेश 6 जून 2018 को 15 दिन की छुट्टी लेकर भगुआ नगला पहुंचा। वहां उसने रमा व अमन को घर में पकड़ लिया। अमन व रमा ने दिनेश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगा के पास फेंककर पेट्रोल से जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव झमरई निवासी रमेश चंद्र ने भाई दिनेेश के मोबाइल पर 7 जून को बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद जा रहा था। आठ जून को रमा ने अपनी सास को फोन कर बताया कि दिनेश 15 दिन का अवकाश लेकर घर के लिए निकले, लेकिन अभी तक उसके पास नहीं पहुंचे।
10 जून को पुलिस ने गंगा के पास से एक शव बरामद किया। भाई रमेश चंद्र व परिजनों ने शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर रमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने रमा व उसके प्रेमी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। मंगलवार को न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने गवाह व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षिका रमा व उसके दोस्त अमन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दोनों आरोपियों पर 1.75- 1.75 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न जमा करने पर दोनों को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। कोर्ट ने जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed