{"_id":"68432ebe32098c9c070cb134","slug":"couple-upset-over-not-getting-justice-drank-pesticide-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125266-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: न्याय न मिलने से आहत दंपती ने पीया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: न्याय न मिलने से आहत दंपती ने पीया कीटनाशक
Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। जमीन के विवाद के मामले में एसडीएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे आहत दंपती ने शुक्रवार सुबह कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दंपती के भतीजे ने मामले में तहरीर दी है।
बीते दिनों गांव जैतपुर निवासी कुलदीप सिंह की पैतृक जमीन पर गांव के ही लोग जबरन मकान का निर्माण करवा रहे थे। कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी राखी व पिता उदयवीर ने मकान का निर्माण कराने से दबंगों को रोका तो वे लोग गालीगलौज करने लगे व गांव छोड़कर जाने, नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित उदयवीर ने एसडीएम कोर्ट में शिकायत की थी। तीन जून को एसडीएम न्यायालय ने यथास्थिति एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने विवादित जमीन पर मकान का निर्माण करवाना फिर शुरू कर दिया। इससे आहत होकर शुक्रवार सुबह कुलदीप सिंह व उनकी पत्नी राखी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिजनों ने दोनों को कस्बा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़ित के भतीजे सूरजभान सिंह उर्फ जानू ठाकुर ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसे गंभीरता से दिखवाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हल्का इंचार्ज से जानकारी की जाएगी।