{"_id":"64739d1cfcf9697a0d083f26","slug":"couple-including-four-people-unconscious-due-to-food-poisoning-farrukhabad-news-c-12-1-257449-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से दंपती समेत चार लोग बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से दंपती समेत चार लोग बेहोश
Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में बनी दरारी की कोंसी (ग्वार फली की सब्जी) खाने के बाद एक दंपती समेत परिवार के चार लोग बेहोश हो गए। सुबह बड़े भाई ने घर जाकर देखा, तो गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत में सुधार है। सभी ने बेटी के हाथ से बनी दरारी की कोंसी खाई थीं।
अमृतपुर क्षेत्र के गांव चपरा निवासी धनपाल (55), उनकी पत्नी धनदेवी (50), बेटी प्रियंका (15) व पुत्रवधू पूजा (27) रविवार सुबह अपनी चारपाई पर बेहोशी हालत में मिले। काफी देर तक कोई न जागने पर बड़े भाई अमर सिंह घर में पहुंचे, तो अचंभित रह गए। उन्होंने निजी वाहन से चारों लोगों को मसेनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद दोपहर में उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। अमर सिंह ने बताया कि धनपाल शनिवार शाम खेत से दरारी को कोंसी लेकर आए थे। बेटी प्रियंका ने उन्हें घर पर बनाया था। इससे पहले परिवार के लोगों ने तरबूज खाया। बाद में दरारी की कोंसी के साथ रोटी खाकर सभी लोग सो गए।
धनपाल का पुत्र राजीव बाहर नौकरी करता है। उसके दो मासूम बच्चों में से एक ने खाया, मगर उसकी हालत में कोई खराबी नहीं आई। फिलहाल अस्पताल में सभी की हालत में सुधार है। दरारी की कोंसी में कुछ पड़ जाने से बेहोशी छाने की आशंका जताई जा रही है।