{"_id":"619bdc1d8d0af574bb4ed472","slug":"corona-positive-case-found-in-the-district-after-one-month-farrukhabad-news-knp6654937161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक माह बाद मिला कोरोना पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक माह बाद मिला कोरोना पॉजिटिव केस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में करीब एक माह बाद फिर एक कोरोना संक्रमित वृद्ध मिला है। वृद्ध का कानपुर स्थित मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
करीब एक महीने बाद अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूस निवासी वृद्ध (67) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीने में दर्द होने पर परिजनों ने 18 नवंबर को वृद्ध को कानपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 19 नवंबर को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। ट्रूनाट मशीन से जांच में रविवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सूचना सी
एमओ कार्यालय में मिलने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया। बताया गया कि वृद्ध का कहीं बाहर आना-जाना नहीं हुआ है। राजेपुर सीएचसी प्रभारी को वृद्ध के संपर्क में आने वालों की आरटीपीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।