फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona orphaned a seven-year-old child

कोरोना ने सात वर्षीय मासूम को कर दिया अनाथ

Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona orphaned a seven-year-old child
कोरोना ने सात वर्षीय बच्चे को कर दिया अनाथ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी ने फतेहगढ़ के एक बच्चे को अनाथ कर दिया है। मां चार वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। मई में कोरोना से पिता की मौत हो गई। बच्चा अब वृद्ध दादा और दादी के सहारे है। परिवार के पास आय का कोई स्रोत नहीं है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी दिव्यांग लालाराम शाक्य (80) का दूसरे नंबर का बेटा धर्मेंद्र मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी के कारण करीब चार वर्ष पहले पत्नी धर्मेंद्र और बेटे संकल्प को छोड़कर चली गई थी। धर्मेंद्र बेटे की देखभाल कर रहा था। मई में धर्मेंद्र को बुखार आया। 16 मई को कोरोना की जांच कराने में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

17 मई को धर्मेंद्र की मौत हो गई। पिता की मौत से सात वर्षीय संकल्प अनाथ हो गया। उसकी देखभाल वृद्ध दादा और दादी सुदामा देवी कर रहे हैं। लालाराम ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, बच्चे के लिए रोटी का इंतजाम करेंगे, आगे भगवान मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने कहा कि घर जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच करेंगे। पात्र होने पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चार हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता के अलावा बच्चे की शिक्षा व रहने की व्यवस्था कराई जाएगी।
बेटे के इलाज में बिक गई दुकान व खेती
लालाराम शाक्य के तीन बेटे थे। वह परचूून की दुकान करते थे और उनके पास थोड़ी खेती भी थी। दुकान व खेती से परिवार का खर्च चल जाता था। वर्ष 2005 में बड़े बेटे अरविंद की मौत हो गई। बहू मानवती व उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लालाराम पर आ गई।

कुछ समय बाद छोटे पुत्र जितेंद्र को सूर्याटिक अर्थराइटिस बीमारी हो गई। उसके इलाज में पहले दुकान फिर खेती बिक गई थी। जितेंद्र दिव्यांग हो गया है। दूसरे नंबर को बेटा धर्मेंद्र मजदूरी पिता की मदद करता था, लेकिन मई में कोरोना ने उसे भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed